कभी कभी मन एन.आई.टी,रायपुर की क्लासेज से निकलकर डी.ए.वी आरा के क्लासेज की ओर चला जाता है,कितना कुछ सीखा था मैंने वहाँ।
खासकर पापा के हिस्ट्री और पौलिटीकल साइंस की क्लासेज में।पापा से क्लास में बैठकर पढना एक अलग खुशनूमा अनुभव रहा है मेरा।हमदोनों को एक-दूसरे के प्रति कितना संयम बनाये रखना होता था,वो बोलते थे,मैं सुनता और सीखता था।
वो क्लास में सिर्फ पढा नहीं रहे होते थे,बल्कि खुद भी पढ रहे होते थे।वो आज भी कहते हैं की-जिस भी दिन,जिस भी कारनवश मैं अपने छात्रों को पढना बंद कर दूँगा,मैं एक शिक्षक नहीं,बस एक सिलेबस कंटेंट सप्लायर बनकर सिमट जाऊँगा।
एक शिक्षक को भी निरंतर धैर्य के साथ पढना पड़ता है,अपने छात्रों को पढना होता है।जिस दिन यह काम बंद,आप एक शिक्षक से सिमटकर एक सिकंस बन जाऐंगे।
परखना होता है,कमजोर बच्चों के गुणों को,उनके भावनाओं को,शिक्षक वही जो साधारण को भी असाधारण बना दे।पापा कहते हैं की टाँपर बच्चों को कोई भी शिक्षक नहीं पढा सकता,उनका तो बस मार्गदर्शन करना होता है,पढाया तो जाता है साधारण या मध्यमवर्गीय छात्रों को हीं।
इतिहास बोध का ज्ञान आपके क्लास में हीं प्राप्त हुआ,मैंने तो बस पढा,उसका बोध तो आपने हीं करवाया।इतिहास जैसे बोरिंग हो जाने वाले सब्जेक्ट को भी आपने मनोरंजक बना दिया।आपका कहना है की बगैर अपने इतिहास को पढे और जाने हम विकसित हो ही नहीं सकते,हाथ में आ.ई. फोन रखने से,बड़े अपार्टमेंट में रहने से,मर्सिडिज में घूमने से हम विकसित नहीं हो जाते हैं।विकसित होने के लिए हमें विषयबोध के बोध से गुजरना होता है,मानव के इतिहास को जानना होता है,उससे सीखना होता है।
आपकी फ्रेंच क्राँति पर लंबे-लंबे लेक्चर,ज्याँ जैक्स रूसो,वोल्टायर,जौन लौकी,मौंनटेंस्क्यू के योगदानों को समझाना आज भी याद है।इनके विचारों के प्रासंगिकता को आज के समय.में परिलिक्षीत करना।फिर रूसी क्रांति का लाल दौर,स्टालीन और भी क ई।
समकालीन भारतीय इतिहास को तो आपने इतनी अच्छी तरह बताया की मैं आपसे दावा कर सकता हूँ की-इस विषय पर आपसे भी अधिक लेक्चर दे सकता हूँ।इतिहास को आपने रोजाना की चीजों से कनेक्ट कर दिया।
पौलिटीकल साइंस में भारतीय संविधान,राजनितिक पार्टियाँ और उनके स्वभाव,आंदोलनों के महत्व आदि को आप के क्लास में हीं बैठकर समझ पाया।
अगर वक्त फिर से ज़रा मोहलत दे तो आपके क्लास में लौटना पसंद करूँगा,पर वक्त की भी कुछ अजीब हीं माँग है।न लौटता है,न लौटने देता है।
आज भी आप कहते हैं की बिपन चंद्रा,इरफान हबीब,गुहा,रोमिला थापर की पुस्तकें जरूर पढना,अगर समय मिले तो।आप हमेशा मेरे अंदर क्लासरूम बनकर मौजूद रहते हैं।
Friday, 11 December 2015
क्लासरूम की कुछ यादें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment